डीआईजी,एसएसपी ने बताया योग का महत्व
योग ही स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूुज।
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने सामूहिक रुप से योगाभ्यारस किया।पुलिस लाइन में भव्य योग कार्यक्रम में डीआईजी,एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को नियमित रुप से योग के जरिए स्वस्थ जीवन के साथ मानसिक संतुलन व फिटनेस का संदेश दिया।बताया कि नियमित योग से कार्यक्षमता बढ़ती है।
रविवार को पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों ने सभी से रोजाना योग करने का आह़वान किया।कार्यक्रम में डीआईजी मुनिराज सिंह,एसएसपी सतपाल अंतिल एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह के अलावा एसपी यातायात सुभाष चन्द्र गंगवार समेत अन्यअ अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में डीआईजी मुनिराज ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त व मानसिक रूप से संतुलित प्रदान करता है।नियमित योग से जहां कार्य क्षमता बढ़ती है।वहीं तनाव नियंत्रण में मदद मिलती है।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कार्य चुनौतीपूर्ण व तनावपूर्ण होते है।पर योग न केवल शरीर की फिटनेस कायम रखने में सहायक है। वही मानसिक दृढ़ता व सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से नियमित योग करने व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया। योग दिवस पर के आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।
