गुरुवार को मनन सभागार में डीआरएम समेत कई अफसरों के संग की बैठक
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। जनवरी 2027 में शुरु होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू जाएगी। गुरुवार मुरादाबाद आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM)राजेश कुमार पांडे ने अर्धकुंभ को लेकर तैयारियां जांची।अर्धकुंभ में विकास कार्य और यात्री सुविधा व गाड़ियों के संचालन समेत विभिन्न बिन्दुओ की गहनता से समीक्षा की। महाप्रबंधक ने मुरादाबाद से लखनऊ तक विंडोट्रेलिंग कर निरीक्षण किया।इस दौरान रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों पर यात्री सुविधा व कार्यो का जाएजा लिया।

गुरुवार को जीएम राजेश कुमार पांडे ने मुरादाबाद में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव,अन्य अधिकारियों के संग बैठक की। डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने हरिद्वार में लग रहे अर्धकुंभ-27 की तैयारी जांची। हरिद्वार में यात्री सुविधा व विकास कार्यो की तैयारी की समीक्षा की।इसके साथ ही अर्धकुंभ से जुड़ी मंडल में संचालित विकास कार्यो व अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। जीएम ने तैयारियों के मद्देनजर निर्देश भी दिए।

जीएम ने रामपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो को भी देखा।बरेली में भी विकास कार्यो के चलते स्टेशन परिसर, पार्सल,बुकिंग और प्लेटफॉर्मों पर यात्री सुविधाएं परखीं। मंडल में शाहजहांपुर, हरदोई स्टेशनों का निर्माण कार्यों का जाएजा लिया और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जीएम ने लखनऊ तक विंडोट्रेलिंग कर निरीक्षण किया।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित व सुगम रेल सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
