घोषणा की आज संभावना
नगर निगम– कार्यकारिणी सदस्य चुनाव 2 को
कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक में निर्णय
कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में नामों पर सहमति,बैठक में पार्टी के 22 पार्षद
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने दो पार्षदों के नाम तय कर लिए इनमें नदीम अंसारी और शकील अंडा के नामों पर सहमति बनी

।बैठक में पार्टी के 23 में से 22 पार्षद मौजूद रहे।शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी पार्षद मौजूद रहें। बैठक में दो जुलाई को प्रस्तावित कार्यकारिणी सदस्य चुनाव पर चर्चा हुई। लंबी चलीं बैठक में आखिरकार दो नामों पर सहमति बनी।इनमें से एक नदीम अंसारी को इस बार भी कार्यकारिणी में भेजने के प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता सहमत हुए। नदीम अब की दूसरी बार कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे। जबकि पिछले कार्यकाल में नदीम अंसारी भी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जबकि इस बार कार्यकारिणी में शकील अंडा के नामपर मुहर लगीं।कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में 11-12 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
निगम बोर्ड में सर्वाधिक भाजपा के सदस्य
निगम में मौजूदा कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा भाजपा के आठ सदस्य हैं।बाकी चार सदस्य कांग्रेस से। कांग्रेस की ओर से नदीम अंसारी, शमशेर अली,मो. जुनैद और मोहसिन थे। इनमें से दो नामों पर बदलाव किया जाना है। इन्हीं में से दो नामों को हटाकर नए नामों पर सहमति के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। कांग्रेस बैठक में फिलहाल नदीम अंसारी और शकील अंडा को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर सहमति बनी है।पिछली बार के सदस्य शमशेर अली की जगह अबकी शकील अंडा को चुना गया है।अभी पार्टी स्तर से नए नामों का खुलासा नहीं किया गया है।पर नामों पर सभी ने सहमति जताई है।
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव दो जुलाई को प्रस्तावित है।इसके लिए यह बैठक बुलाई गई।दोनों नाम घोषणा आज होने की संभावना है।
बैठक में पूर्व विधायक मंत्री हाजी इकराम कुरैशी,मौअज्जम अली,फहीम, कमर सलीम, राशिद, नईम, परवेज भारतीय, नाजिम, फहीम, सद्दाम, अफसर अंसारी समेत 22 पार्षद मौजूद रहे। जुनैद स्वास्थ्य कारणों से बैठक में नहीं पहुंचे।
