गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच 5 किमी लंबी तीसरी लाइन होगी तैयार
2 से 10 जुलाई तक चलेगा इंटरलाकिंग वर्क –
रेल सफर में दुश्वारी—
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।रेलवे में ढांचागत सुधार व नई रेललाइन कार्य से रेलयात्री सफर में परेशानियां झेलेंगे।साथ ही ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेल मुख्यालय रश वाली गाड़ियों में अलग से कोच लगा रहा है।दुश्वारियां- गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाने की रेलवे ने तैयारी है।तीसरी लाइन के लिए प्री इंटरलाकिंग व नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेन संचालन में फेरबदल किया है। मुरादाबाद रूट पर गरीब रथ समेत पांच ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी।जबकि गोरखपुर-दिल्ली वीकली स्पेशल ट्रेन 2 से 10 जुलाई तक रद्द रहेगी। जबकि दो ट्रेनें देरी से चलेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गोंडा रेलखंड में बिछ रही तीसरी रेल लाइन के लिए प्री व नॉन इंटरलाकिंग वर्क होगा।ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मेगा ब्लॉंक के चलते कई गाड़ियों पर असर पड़ेगा।
मुरादाबाद रूट से गुजरने वाली आठ ट्रेनें प्रभावित होगी।इनमें पांच ट्रेनें डायवर्ट व दो रद्द और दो को देरी से चलाया जाएगा। 7 से 11 जुलाई के बीच सत्यााग्रह, गरीबरथ व पुरबिया एक्सप्रेस 9 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी। अमृतसर से न्यूजलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 9 जुलाई व आनंद विहार- सहरसा स्पेशल ट्रेनें रूट बदलकर चलेगी। इसी तरह दिल्ली-गोरखपुर स्पेेशल ट्रेन के इस अवधि में दो दो फेरे रद्द किया गया है। इसके अलावा दिल्ली की ओर से आने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे व बाघ एक्सपेस तीन घंटे की देरी से रवाना होगी।

सुशासन में 30 जुलाई तक अतिरिक्त दो स्लीपर कोच
राहत—–बढ़ी सीटें,यात्रियों का सफर आसान होगा
मुरादाबाद। ग्वालियर से बलरामपुर के बीच चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस में रेलयात्री सुविधा के लिए दो अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े गए है।एक से 30 जुलाई तक ट्रेन अतिरिक्त स्लीपर कोचों संग चलेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार बलरामपुर- ग्वालियर एक्सप्रेस-22199-22200 में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगेंगे। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। अतिरिक्त कोच से यात्रियों को सीट मिल सकेंगी।साप्ताहिक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन 30 जुलाई तक अतिरिक्त कोचों के संग चलेगी।
उदयपुर-योगनगरी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े,29 तक चलेगी
हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
रेल मुख्यालय ने उदयपुर -योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन- 09609-10 के संचालन अवधि बढ़ाई गई है। विशेष ट्रेन के दो दो फेरे बढ़ाए गए हैं।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विकल्प के तौर पर उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन 09609-10 के संचालन को विस्तार दिया है।वीकली चलने वाली ट्रेन के दो दो फेरे बढ़ाए गए है।ट्रेन 29 जुलाई तक संचालित होगी।
