सीएम योगी कल मुरादाबाद और 30 को रामपुर में
मुरादाबाद में देश का पहला त्रिशूल रक्षा मंत्रालय का तोहफा
श्रीराम वाटिका,मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क समेत 63 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद में 365 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।सबसे अहम देश में पहले त्रिशूल मंत्रालय का तोहफा देंगे।जिले के दौरे में मुरादाबाद शहर,देहात व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी सौगात देंगे। 30 जून को मुख्यमंत्री रामपुर के मनकरा में चार विधानसभाओं में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा मुरादाबाद जिले के विकास के लिए अहम है।

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री जहां त्रिशूल युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 365.50 करोड़ रुपये की लागत से 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेगे। इससे मुरादाबाद शहर, देहात और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात मिलेंगी। कार्यक्रम के तहत 136.15 करोड़ रुपये से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 229.35 करोड़ रुपये की लागत से 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
सीएम के दौरे का सबसे अधिक लाभ मुरादाबाद नगर विधानसभा को मिलेगा।शहर में 237.88 करोड़ रुपये से 24 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। इनमें अकेले 13 परियोजाओं की लागत 84.06 करोड़ और 153.82 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
कुंदरकी विधानसभा को 105.74 करोड़ रुपये की कुल 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें 39.60 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 66.14 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है।
दौरे का लाभ मुरादाबाद शहर से सटी मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र को भी मिलेगा। इस विधानसभा क्षेत्र में 12 विकास परियोजनाओं में 21.88 करोड़ रुपये की हरी झंडी मिलेगी। इनमें 12.49 करोड़ की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण व 9.39 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।

सीएम दौरे के चलते जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
सीएम दौरे की सूचना के बाद लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया।शनिवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी अनुभव सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बाद में कमिश्रर,डीएम ने विभागों के संग बैठक की। सुरक्षा,यातायात,मंच की तैयारी,जनसभा स्थल, पार्किंग, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिशा-निर्देश दिए। जबकि अन्य अधिकारियों ने विकास परियोजनाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर सभी कार्य समय से पहले करने को कहा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सीएम का दौरा विकास कार्यों संग त्रिशूल युद्ध स्मारक के उद्घाटन के कारण भी ऐतिहासिक बने।अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर सुरक्षा या प्रशासनिक व्यवस्था में कोई कमी पेशी न रहने के निर्देश दिए। –
–सीएम का 30 जून को रामपुर दौरा
मुख्यमंत्री का 29 जून को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में विश्राम कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 30 जून को मुख्यमंत्री रामपुर के बिलासपुर विस क्षेत्र के मनकरा गांव में जनसभा करेंगे। सीएम यहां भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। दोनों जिलों में कार्यक्रमों की सभी तैयारियां तेज हो गई हैं।
