चारबाग स्टेशन पर एयर कॉन्कोर्स निर्माण व आधारभूत ढांचे में सुधार कार्य
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
लखनऊ में एयर कॉन्कोर्स निर्माण व आधारभूत ढांचे के चलते यात्रियों को अभी 82 दिन और इंतजार करना होगा।सुधार का काम अब प्लेटफार्म-4 पर चलेगा। इसी के चलते प्लेटफार्मों पर ओएचई पोर्टल शिफ्टिंग समेत अन्य कार्य के लिए 13 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया है।लिहाजा अभी नौचंदी,अर्चना समेत अन्य तीस ट्रेनें लखनऊ स्टेशन नहीं जाएंगी। ट्रेनें आलमनगर – ट्रांसपोर्टनगर-उतरेठिया होकर चलेंगी।

लखनऊ में एयर कॉन्कोर्स व आधुनिक रुप से विकसित करने के लिए एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है।अलग अलग प्लेटफार्म पर ओएचई शिफ्टिंग के चलते रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया हुआ है।निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म -4 व 5 पूरी तरह से प्रभावित रहेगा।प्लेटफार्म 2,3, व 4 पर आंशिक रुप से असर पड़ेगा।
निर्माण के चलते मुरादाबाद लखनऊ रूट की ट्रेनों को बाईपास मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेठिया होकर चलाया जाएगा।ब्लॉक के चलते मुरादाबाद रुट की तीस गाड़ियां भी डायवर्ट किया है।
रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार आलमनगर व उतरेठिया के आने जाने का समय भी जारी किया है। ट्रेन 14242-41 नौंचंदी एक्सप्रेस- 24 जून से 13 सितंबर तक बदले मार्ग से चलेगी। इसके अलावा हरिहर-124524-23, अर्चना एक्सप्रेस -12355-56,श्रीवैष्णोदेवी कटरा-14612-11, -जनसाधारण-13257-58,कुंभ व उपासना-13035-36 व 13037-38,काशी विश्वनाथ- 15127-28,जनता-15119-20,प्रयागराज योगनगरी- 14229-30, बरेली-प्रयागराज-14307-8, त्रिवेणी-15074-73 व 15076-75,मालदा टाउन- 13430, हावड़ा से आनंद विहार 13065 ट्रेनें है।
