शहर विधायक व नगर आयुक्त संग जनचौपाल में मीडिया से संवाद
जनचौपाल में निगम व विधायक विकास योजनाओं पर गंभीर
पत्रकार भवन पर भी सहमति,पत्रकार पुरम का भी प्रस्ताव
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
शहर में जन-समस्याओं के निदान में विधायक व नगर निगम सक्रिय है। बुधवार को हुई जनचौपाल में पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम हुआ।इस दौरान शहर की प्रमुख समस्यासओं व जनसुविधाएं बढ़ाने पर भी विस्ताार से चर्चा हुई।चौपाल में नगर आयुक्तन ने समस्या ओं के समाधान का भरोसा दिलाया। नगर निगम ने भावी योजनाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए संवाद के दौरान सुझाव भी मांगे।

नगर आयुक्त ने इन सुझावों को परियोजनाओं की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश भी दिए। मुख्यामंत्री के निर्देश पर नगर निगम आपके द्वार अभियान के तहत शुरू हुए विशेष जनचौपाल का आयोजन किया गया। व्यापारियों के बाद बुधवार को जनचौपाल में मीडिया से संवाद पर विस्तार से चर्चा हुई। चौपाल में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व शहर विधायक रितेश गुप्ता, व अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के अलावा पत्रकारों ने हिस्सा लिया।नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान पत्रकारों से शहर के विकास के लिए सुझाव भी मांगे गए।पत्रकारों ने सफाई व्यवस्था, यातायात, जल निकासी, सड़क निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने इस पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण से “पत्रकार पुरम” बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के लिए जल्द ही पत्रकार भवन का तोहफा मिलेगा। जल्दीओ ही विधिवत रुप से उसका भूमिपूजन किया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्ती व विधायक ने बताया कि जयंतीपुर में नाले के कारण भोलानाथ कालोनी में जलभराव समस्याव बनी है।नाव न चले,इसके लिए निगम ने नाले पर आरसीसी की दीवार बनाएगा।प्रयास है कि वहां लोगों को दिक्कातों का सामना न करना पड़े।
नगर आयुक्त ने कहा कि निगम जनता व शहर के विकास के लिए कटिबद्ध है।इस दौरान मिले सुझावों को योजनाओं में शामिल कर बेहतर कार्य होंगे।
कार्यक्रम में मौजूद अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने भी जन समस्याओं के तत्कापल समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि नगर निगम की ओर से संवाद कार्यक्रम आगे भी चलेगा।
