आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए स्पेेशल ट्रेनों का संचालन
देहरादून-मुरादाबाद,बरेली-गाजियाबाद के बीच तीन दिन रहेगा ट्रेनों का संचालन
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
एनटीपीसी की परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए रेलवे तीन दिन स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।परीक्षा के चलते देहरादून के लिए बरेली व मुरादाबाद से स्पेाशल ट्रेनें चलेंगी। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 13 से 21 जून तक संचालित होगी।परीक्षार्थियों व यात्री सुविधा के लिए रेलवे विशेष गाडि़यां चला रहा है।शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली तीन स्पेिशल ट्रेनों के टाइम टेबल निर्धारित किए गए है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि एनटीपीसी की परीक्षा को देखते हुए
रेल प्रशासन ने देहरादून के लिए तीन विशेष ट्रेनें चला रहा है।इनमें दो ट्रेनें मुरादाबाद व एक बरेली से देहरादून तक चलेगी।
मुरादाबाद-देहरादून अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 12,13 व 14 जून
ट्रेन 04321 मुरादाबाद से रात 22:00 चलकर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर,मोअज्जमपुर नारायण लक्सर,ज्वालापुर, हरिद्वार के बाद देहरादून प्रातः 06:15 बजे पहुंचेगी।
04322 ट्रेन देहरादून से 13, 14 व 15 जून को चलेगी। देहरादून से शाम 19:50 बजे चलकर इसी रूट से मुरादाबाद प्रातः 05:00 बजे पहुंचेगी।
ट्बरेली–गाजियाबाद अनारक्षित परीक्षा-04323-24 स्पेशल-12,13 व 14 जून —-
बरेली से रात्रि 22:50 बजे चलकर रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा,गजरौला,हापुड़ होते हुए गाजियाबाद 04:35 बजे पहुंचेगी।वापसी में भी गाजियाबाद से रात्रि20:10 बजे चलकर इसी रूट से बरेली 23:50 बजे पहुंचेगी।
