दिल्ली में 5-8 अगस्त को मेगा ब्लॉक, यार्ड में मरम्मत कार्य से गाड़ियों का संचालन में फेरबदल
गाजियाबाद, नई दिल्ली होकर चलेगी ट्रेनें
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
रेलवे में सुधार व मरम्मत कार्य के चलते रेल संचालन पड़ रहा है।अब दिल्ली यार्ड में मरम्मत कार्यों के चलते रेल संचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली यार्ड में विकास और मरम्मत कार्यों के लिए 5 से 8 अगस्त के बीच मेगा ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते रानीखेत समेत दो ट्रेनों के रूप में बदलाव किया गया है।इस अवधि में ट्रेनें दिल्ली नहीं जाएंगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार दिल्ली यार्ड में सुधार कार्य के कारण चार दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण जयनगर से अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 04651 और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है।
क्लोन एक्सप्रेस बदले मार्ग गाजियाबाद से नई दिल्ली, सब्जी मंडी होकर चलेगी। ट्रेन का दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह काठगोदाम-जयनगर रानीखेत एक्सप्रेस 15014 ट्रेन गाजियाबाद से नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला होकर चलेगी। 5 से 8 अगस्त तक ट्रेनों का बदले रूट से संचालन किया जाएगा।
