चार पीठों के शंकराचार्यो के नेतृत्व में एसआईटी का हो गठन
हाथीवाला मंदिर से लाल बाग मंदिर तक पदयात्रा, हनुमान चालीसा से पदयात्रा का हुआ समापन
मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले से गर्माई सियासत, प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान चोरी को लेकर कांग्रेसियों ने शहर में सदबुद्धि पदयात्रा निकाली।प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग की। सभी चारों शंकराचार्यो के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जाएं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने शहर में सदबुद्धि पदयात्रा निकाली।इस मौके पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि श्रीराम मंदिर में दान चोरी की खबरों से रामभक्तों की आस्था को आहत हुआ है। पार्टी का मानना है कि आस्था से जुड़ी पूरे मामले की उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति से निष्पक्ष जांच कराई जाएं।ट्रस्ट को तत्काल भंग कर चारों पीठ के शंकराचार्यो के नेतृत्व में एसआईटी गठित हो ताकि जांच निष्पक्ष हो सकें।

मंगलवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के बाद जिला व शहर के पदाधिकारी व कांग्रेसी और निगम पार्षदों ने दान चोरी से मुक्ति के लिए मंदिरों के बीच सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली।शहर के हाथी वाले मंदिर से लालबाग काली मंदिर तक सद्बुद्धि पदयात्रा निकली।कांग्रेसियों ने इस दौरान हनुमान चालीसा पढ़कर पदयात्रा का समापन किया।
पदयात्रा के दौरान शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी ने तंज कसा कि डबल इंजन की सरकार मतदान लूटती थी अब दान भी लूटना शुरु कर दिया। जबकि जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि सरकार राम मंदिर के नाम से बनी।अब मंदिर की दान डकैती के नाम से हटेगी।चुनाव में यह मुद्दा बनेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम, शमीम चौधरी,नजाकत ठेकेदार, मो. अब्बास,अजय गोपाल रस्तोगी आजम खां, श्याम बाबू वाल्मीकि, अशोक कपूर, अंजार हुसैन,पार्षद नदीम अंसारी व नदीमुद़दीन, अशोक कपूर,सफदर नियाजी,नेता सादिक,बन्ने पहलवान, शौकत अली, नीटू लोधी, अशरफ अली,याकूब कुरैशी समेत तमाम कांग्रेसी रहे।
