राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत मुरादाबाद में स्वागत
राज्यमंत्री ने डीआरएम,अधिकारियों संग किया स्टेशन का निरीक्षण
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को मुरादाबाद स्टेशन का जाएजा लिया। इस दौरान राज्यमंत्री ने यात्री सुविधा से लेकर स्वच्छता और मंडल में हो रहे रेल सुधार के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सुविधाओं में वृद्धि और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने पर अधिक जोर दिया।
टनकपुर में रेल परियोजना के उद्घाटन से लौटते रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मुरादाबाद रुकें। उनके आने की सूचना पर मंडल रेल प्रशासन सतर्क हो गया।स्पेशल ट्रेन से पहुंचे राज्यमंत्री का डीआरएम विनीता श्रीवास्तव,एडीआरएम पारितोष गौतम,सीनियर डीसीएम महेश यादव, डीईएन अभिषेक चौधरी ने स्वागत किया। इस मौके पर डीआरएम ने राज्यमंत्री को पीतल कला का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
स्टेशन का निरीक्षण करते हुए राज्यमंत्री ने प्लेटफार्म,स्वच्छता, रेलवे ट्रैक की सफाई, यात्री सुविधा, पेयजल,टिकट विंडो आदि का जाएजा लिया। राज्यमंत्री ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व रेलवे सुरक्षा बल की कार्य प्रणाली को सराहा।ड्यूटी पर आरपीएफ के डॉग की सतर्कता एवं कार्य कुशलता को देखते हुए पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यात्रियों से संवाद करते हुए राज्यमंत्री ने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लीं।
इस दौरान राज्यमंत्री ने डीआरएम और अधिकारियों के संग बैठक कर मंडल में चल रहे विकास कार्यों, ढांचागत सुविधाएं और यात्री सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।
