-विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने जीत का किया आह्वान
-भाजपा संविधान खत्म करने की साजिश रच रहीं
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव आम चुनाव 2027 का सेमीफाइनल है।इसके बाद विधानसभा चुनाव का फाइनल होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा नेता ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र व संविधान खत्मभ कर राजतंत्र घोषित करना चाहती है।

मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित एक मैरिज हॉल में एमएलसी चुनाव की समीक्षा के लिए आए सपा नेता ने कहा कि यूपी के 72 जिलों में होने वाला शिक्षक व स्नातक क्षेत्र में एमएलसी चुनाव सिर्फ एक सामान्य चुनाव नहीं बल्कि अगले विस चुनाव का सेमीफाइनल है। कहा कि इस चुनाव में छह शिक्षक व पांच स्नातक सीटों का चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है।क्योंसकि इसके बाद यूपी विस चुनाव का फाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव जिताने की अपील की।सपा नेता ने कहा कि एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर सपा बैलेट पेपर से होने वाला चुनाव भी नहीं जीत पाती तो भविष्य में ईवीएम पर सवाल उठाने का भी नैतिक अधिकार कमजोर पड़ेगा। लिहाजा चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाएं।
यूपी चुनाव से तय होगी दिशा व दशा
सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा हरियाणा, पश्चिम बंगाल की तरह वोट लूट से सरकार बनाकर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है।कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 देश के लोकतंत्र की दिशा व दशा तय करेगा।
एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज:
सपा ने बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।चुनाव में सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर चुनाव सभी से चुनाव मे जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि चुनाव की रुपरेखा बन चुकी है।हर बूथ पर टीम लगाईं गई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर यादव व संचालन महासचिव फुरकान अली ने किया।
इस दौरान सपा विधायक तसलीम अहमद, नवाब जान के अलावा बाबर खान,हाजी युसूफ अंसारी,शाने अली शानू,आदित्य चौधरी, धर्मेंद्र यादव,पार्षद शीरी गुल,कुलदीप यादव, हाजी उवेश कल्लन, उस्मान,सलीम अख्तर,संजीव चौधरी, वसीम कुरैशी,सौरभ कपूर , संजीव कुमार, लाखन सिंह सैनी,नौशाद पाशा, योगेंद्र यादव, फिरासत हुसैन गामा, दिलप्रीत सिंह, सरताज आलम अंसारी के अलावा विजयवीर यादव, जयपाल सैनी, महमूद सैफी,प्रेम बाबू,करीम खान आदि रहे।
