मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वाली योजना से 12 लाख शिक्षकों को लाभ
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।इस मौके पर मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।योजना के तहत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों व रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड व डीबीटी योजना में छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है। उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कहा कि कैशलेस योजना से अब शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही डीबीटी व्यवस्था से छात्र छात्राओं के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित की जाएंगी।
कार्यक्रम में शिक्षकों को योजना के तहत प्रतीकात्मक कार्ड व विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक चेक दिए गए। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नेतृत्व में संचालित योजना से यूपी में 12 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।कहा कि सरकार हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान,कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के अलावा राजन विश्नोई समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद रहे।
।इस दौरान बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड भी दिए गए। वहीं करीब एक दर्जन विद्यार्थियों को डीबीटी योजना में प्रतीकात्मक चेक भी वितरित हुए।

जिले की सदर,कांठ,बिलारी व ठाकुरद्वारा तहसीलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षा विभाग व भारतीय स्टेट बैंक के बीच शिक्षकों के वेतन खाते, अन्य वित्तीय सेवाओं को लेकर भविष्य के सहयोग हेतु एमओयू भी किया गया।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक शिवलाल,संयुक्त उद्योग योगेश सचान, डीसी मनरेगा, एडी बेसिक दिनेश यादव,डीआईओएस रितु तोमर, बीएसए अमित सिंह,एडीआईओएस शतानंद शर्मा, लेखाधिकारी राकेश चंद्र मौर्य, बीईओ त्रिलोकी नाथ गंगवार, राजेश चतुर्वेदी,मोहित कुमार, जिला समन्वयक शिवानी,अखिलेश सागर,डॉ. तारा सिंह, हर्षवर्धन कपिल, शिवम शुक्ला,चिरंजीव ठाकुर एवं निखिल गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्टाफ रहा कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर नंदन प्रसाद ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक,कर्मचारी व छात्र- छात्राएं रहीं।
