प्राधिकरण सचिव पंकज वर्मा को गुलदस्ता भेंट किया,मिठाई बांटीं
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव की आईएएस वर्ग में पदोन्नति होने पर शिवसेना ने स्वागत किया। इस मौके पर शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।गुलदस्ता भेंटकर मिठाई बांटी गई।

मुरादाबाद में एमडीए के सचिव पंकज वर्मा पदोन्नति के बाद पीसीएस से आईएएस बन गए।सचिव के प्रोन्नति को लेकर शिव सेना ने खुशी जताई। जिला प्रमुख ने इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बुधवार को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने सचिव पंकज वर्मा से मुलाकात की। जिला प्रमुख ने पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति होने पर बधाई दीं। गुलदस्ता भेंट किया और तिलक लगाकर पटका पहनाया। शिवसेना ने इस दौरान मिठाई बांटी और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,शिबू पांडे,अरुण ठाकुर,अनुज सिंह,हर्ष सिंह,धर्मेंद्र भाई,शरद चौहान आदि ने हिस्सा़ लिया।
