लखनऊ की घटना के बाद कोचिंग संस्थान हुए सील
कोचिंग बंद से पढ़ाई प्रभावित,संचालकों की आजीविका पर असर
विधायक रामवीर सिंह का मानक वाले संस्थान संचालकों को मदद का आश्वासन
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यू्ज
मुरादाबाद। लखनऊ में हुई घटना के बाद आनन फानन में तमाम कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया।संस्थानों के न खुलने से संचालकों में जहां बेचैनी है।वही कोचिंग कर रहे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।तमाम बच्चों ने अपनी फीस जमा कराई हुई है।

बुधवार को कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह से मिले और संस्थाशनों को खुलवाने की मांग की। मुरादाबाद कोचिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह से लोनिवि गेस्ट हाउस में भेंट की और बंद पड़े कोचिंग संस्थानों को दोबारा संचालित की मांग की। संचालकों का कहना है कि संस्थान कई दिन से बंद है।जिससे हजारों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
इस पर विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि लखनऊ की घटना के बाद कार्यवाही के तौर पर सरकार व प्रशासन ने संस्थानों को बंद कराया। सील संस्थानों के खुलवाने को लेकर विधायक ने साफ कहा कि सील हुए संस्थान यदि शासन से निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे तो वे कमिश्नर व अन्य अधिकारियों से अपनी बात कह सकते है। हालांकि इसके लिए वे मानकों को पूरे करने वाले संस्थानों का सहयोग करेंगे।ताकि संस्थान बंद से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हों।
विधायक रामवीर सिंह ने साफ किया कि लखनऊ की घटना की गंभीरता को देखते हुए नियमों के विपरीत चलने वाले संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही उचित है।
