गुड़गांव के बाद लंबी दूरी के लिए एक और बस होगी संचालित
परिवहन निगम ने तैयार किया रोडवेज बस का प्रस्ताव
रुड़की,सहारनपुर,अंबाला होकर चंडीगढ़ के लिए चलेगी बस
निगम किमी व बस किराए का निर्धारण में जुटा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। ट्रेन की बजाय बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। रोडवेज परिवहन निगम ने मुरादाबाद से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरु करने की तैयारी कर ली है।बस से चंडीगढ़ की दूरी व किराए के निर्धारण पर विभाग में विचार विमर्श चल रहा है। हालांकि रोडवेज बस का कब से संचालन शुरु होगा,इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
राजस्व वृद्धि के लिए हाल ही में गुड़गांव के लिए बस सेवा संचालित की। गुड़गांव के बाद यूपी रोडवेज परिवहन निगम ने अब एक और लंबी दूरी की बस चलाने की तैयारी में है।ट्रेनों में भीड़ भाड़ से अलग सुविधा व आरामदायक सफर के लिए रोडवेज में अब चंडीगढ़ के लिए सीधी बस चलाने पर सहमति बनी है। रोडवेज अधिकारी मुरादाबाद- चंडीगढ़ के लिए बस संचालन के लिए टाइम टेबल निर्धारित करने में जुटा है। परिवहन निगम की माने तो मुरादाबाद से चंडीगढ़ के रूट,निर्धारित दूरी व किमी के हिसाब से किराया तय किया जाएगा।
परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ के लिए परमिट की मंजूरी व अन्य औपचारिकताएं भी विभाग को पूरी करनी होगी। रुड़की, सहारनपुर, अंबाला होकर चलेगी रोडवेज बस मुरादाबाद रोडवेज प्रबंधन का मानना है कि बस को रुड़की, सहारनपुर, अंबाला होकर चंडीगढ़ के लिए चलाया जाएगा। हालांकि इस रूट पर किमी,यात्रियों की संख्या, किराए निर्धारण को लेकर अभी मंथन किया जा रहा है।
मुरादाबाद डिपो के एआरएम राजवती का कहना है कि यात्री सुविधा व आमदनी को देखते हुए रूट तैयार किया जाएगा। हालांकि अभी चंडीगढ़ के लिए परमिट से लेकर अन्य प्रकिया तैयार की जा रही है।
यात्री सुविधा के लिए मुरादाबाद से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरु करने पर सहमति है। इसकी दूरी व किराए का निर्धारण आदि औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद ही बस सेवा शुरू होगी।
अनुराग यादव सेवा प्रबंधक रोडवेज मुरादाबाद।
