युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद ने दिखाई ताकत
बारिश में भी कांग्रेसियों का प्रदर्शन बिजली घरों का लोड बढ़ाने, अंधाधुंध कटौती समेत तमाम समस्याएं
कांग्रेसियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा
राजेश भाटिया,हिन्द न्यूज।

मुरादाबाद। युवा कांग्रेस के नए बने शहर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद ने प्रदर्शन के जरिए अपनी ताकत दिखाई। मुरादाबाद में बिजली विभाग की समस्याओं से परेशान लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पहली बार जोरदार प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट परिसर में हुए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने समस्याएं हल के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।शहर में गहराई बिजली समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने पहल की है।
शुक्रवार से सियासी पारी की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद व कांग्रेसियों ने बिजली मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के बाहर तमाम कांग्रेसी जमकर गरजे।सुबह से हो रही बारिश की परवान न करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शहर में बिजली संकट से हर कोई परेशान है। घरों में बिजली मीटर का लोड बढ़ाने से लेकर अंधाधुंध कटौती से बाशिंदे खफा है। बेवजह की कटौती,आबादी के बीच हाईटेंशन लाइनों से खतरा बना हुआ है।इसके अलावा बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार से भी लोग आहत है।
अध्यक्ष अरमान ने बिजली का लोड बढ़ाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इससे आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ेगा।पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम तबका इससे भी ज्यादा परेशान हो रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन तारों को अलग करने की भी मांग। भैंसिया गांव में हादसे का दोहराव रोकने की मांग की।अघोषित कटौती की जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद,असद मौलाई,अनूप दुबे,शकील चौधरी,अरशद परवेज एडवोकेट,अफजल साबरी, विवेक गुप्ता, पार्षद मो.जुनैद व मौअज्जम अली, मो. रेहान,नदीम कातिब के अलावा भयंकर सिंह बौद्ध, मोहतशिम मुख्तार, बब्बन खान,नाजिम,अकरम अंसारी,फैसल, इरशाद हुसैन,बन्ने पहलवान, राजेंद्र वाल्मीकि, सोहेल पाशा, अनमोल,आरिफ मलिक आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
