एसएसपी,एसपी सिटी और बार पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समारोह
वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में हुए पुरस्कार समारोह में दीं गई ट्राफी
दि बार एसोसिएशन एड लाइब्रेरी के सभागार में हुआ कार्यक्रम
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। स्व. शिवनारायण गुप्ता एडवोकेट की स्मृति में हुई शतरंज प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्राफी प्रदान की गई।पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी सतपाल अंतिल, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। इस मौके पर बार पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे।

जून में हुई वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मािन समारोह बार सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता रहे शाकिर अली व उपविजेता राज कुमार गौतम एडवोकेट को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई| शतरंज में हिस्साा लेने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने इस मौके पर विजेता-उपविजेता व प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है।इसमें प्रतिभाग व विजय होना मानसिक परिपक्वता का प्रमाण है।

मुख्य अतिथि एसएसपी सतपाल अंतिम ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज अच्छा इंडोर गेम हैजो व्यक्ति में विषम परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है।प्रतियोगिताओं का आयोजन अधिवक्ता व पुलिस के बीच होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच शतरंज जैसे खेल उनकी शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। कहा कि अधिवक्ता व पुलिस के संबंध समाज में न्याय व्यवस्था को स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। आयोजन के लिए उन्होंने बार एसोसिएशन को बधाई दी।
इस मौके पर अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। बताया कि शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट ने स्वतंत्रता सेनानियों के मुकदमें मुफ्त में लड़े। इस कारण उन्हें मुरादाबाद नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया। उन्हें ब्रजघाट पुल के उद्घाटन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से मिलने का अवसर मिला।
इस मौके पर आदेश श्रीवास्तव, राकेश जौहरी,अभिषेक भटनागर, गिरीश चंद्र जैकवाल,मुकेश भारद्वाज, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज गुप्ता,अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडे, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, अभिनव भट्ट, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, गोपाल द्विवेदी,सुरबेंद्र पाल, अमरदीप सिंह, अजय पाल, विशाल भारद्वाज, मनीष प्रताप सिंह, कुलदीप नारायण त्यागी,पुष्प यादव,प्रभात सिंघल, प्रदीप ठाकुर, सुमित मिश्रा,आशुतोष त्यागी आदि रहे।
