अमृत भारत स्टेशन स्टेशन योजना में संवरी स्टेशन बिल्डिंग
यात्रियों को वेटिंग हॉल समेत अन्य वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
हर्रावाला के आधुनिकीकरण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च
धामपुर स्टेशन का भी हुआ कायाकल्प, बढ़ी यात्री सुविधाएं
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
रेल मंडल में हर्रावाला व धामपुर स्टेशनों के कायाकल्प के बाद लोकार्पण की तैयारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को मंडल के दोनों स्टेशनों का शुभारंभ करेंगे।
रेल प्रशासन उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। स्टेशनों पर ही उदघाटन कार्यक्रम होगा
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णोव की प्राथमिकता में शामिल धामपुर स्टेशन को संवारने का काम अब पूरा हुआ है।पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को नए सिरे से निर्माण, यात्री सुविधा के लिए आधुनिक वेटिंग हॉल, शौचालय से लेकर सरकुलेटिंग एरिया को संवारने समेत अन्य सुविधाओं से स्टेशनों को संवारा गया है। मंगलवार शाम को पीएम के लोकार्पण की हरी झंडी मिलने के बाद उद्घाटन की तैयारियां शुरु हो गई। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम अलग अलग स्टेशनों पर होंगे।
–अमृत भारत योजना में अब दो और विकसित हुए स्टेशन
उत्तराखंड में हर्रावाला स्टेशन के की नई स्टेशन बिल्डिंग बनी है। स्टेशन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास जैसी बेहतर सुविधाएं मिलेगी। आधुनिक लाइटों से रोशन वेटिंग हॉल,आधुनिक टॉयलेट समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है। 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्टेशन का भी शुक्रवार को लोकार्पण होगा ।
हर्रावाला स्टेशन की सूरत बदली,प्लेटफार्म का भी विस्तार
रेलवे का नया टर्मिनल–
मुरादाबाद।अरसे तक पुरानी बिल्डिंग में संचालित हर्रावाला को अब नई पहचान मिली है।केन्द्रे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत सटेशन योजना(ABSS) में रेल मंडल में शुमार हर्रावाला का तेजी से विकास हुआ।
सीनियर डीसीएम के अनुसार धामपुर के साथ हर्रावाला स्टेशन का कायाकल्प पूरा हो गया है। स्टेशन का लोकार्पण होगा। इसके आयोजन की तैयारी की जा रही है।
हर्रावाला से जल्दा चलेंगी 24 कोच की ट्रेनें
मुरादाबाद।
दरअसल प्रशासन की माने तो सटेशन तक 24 कोच की ट्रेन के संचालन की भी योजना है।लिहाजा यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचा संवारा गया है। स्टेशन को लंबी ट्रेनक के संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। रेलवे की यहां तक 24 कोच की सीधी ट्रेन लाने की योजना है ताकि देहरादून में ट्रेनों को दबाव घटाया जा सकें।ज्यादा कोच की ट्रेन (फुल स्रें हैथ)चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। देहरादून के नजदीकी स्टेशन हर्रावाला आने वाले दिनो में रेलवे का नया टर्मिनल होगा।
