पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज का आरोप
सीजेएम कोर्ट में 4 अगस्त को आरोपी तलब
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।भोजपुर पुलिस पर कथित तौर पर झूठा मुकदमा कायम करने का आरोप है। इस मामले में मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सिरसवां गौड़ के चौकी प्रभारी समेत दस लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज के आदेश दिए हैं। अदालत ने चार अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। झूठे मुकदमे से जुड़ा यह मामला थाना भोजपुर के गांव जैतपुर का है।
ग्रामवासी नजारुल की ओर से अधिवक्ता आशकार हुसैन ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया। जिसमें चौकी प्रभारी विपिन राठी, एसआई अजीत सिंह व तीन सिपाहियों के अलावा तेजपाल, गिरीश पाल, रमेश, राम रतन और मानसिंह का आरोप लगाए।
परिवाद में कहा कि शिकायतकर्ता के भतीजे सालिम,यश उर्फ गोलू व खालिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थीं।शिकायतकर्ता ने कहा कि 8 मई को पता चला कि हालिया व एक अन्य युवती कचहरी में है। एसएसपी कार्यालय में पेश होंगे। बताया गया कि युवती ने बालिग बताते हुए सालिम के साथ रहने की बात कहीं। हालांकि नजारुल का दावा है कि उन्होंने युवती को समझाया कि वह दूसरे पक्ष से जुड़ी है। पर वह नहीं मानी। और सालिम के साथ रहने की रहने की बात दोहराई।
परिवाद में आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीण दोनों को जबरन ले गए और सभी को थाने में हिरासत में रखा। ये लोग 8 से 12 मई तक थाने में रहे। पर दस मई को एक झगड़े में उनका चालान कर दिया गया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जो थाने में है वह झगड़ा कैसे करेगा।वकील आशकार का कहना है कि परिवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक निर्णय के आलोक में परिवाद के रूप में दर्ज कर कराया गया है। इस मामले में सभी आरोपियों को 4 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं।
