आगरा की घटना का विरोध
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (एस्मा )का कैंडल मार्च का फैसला

राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। आगरा स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा स्टेशन मास्टर से मारपीट का मामला गरमाने लगा है।दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई न होने स्टेशन मास्टर एसोसिएशन अब बड़े विरोध की तैयारी में है।गुरुवार को मंडल भर में स्टेशन मास्टर कैंडल मार्च निकालेंगे।

गुरुवार की शाम को मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन परिसर या अन्य रूट पर स्टेशन मास्टर कैंडल लेकर निकलेंगे।एस्मा का कहना है कि दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा।स्टेशन मास्टर काली पट्टी बांधकर डयूटी करेंगे।
12 जुलाई की शाम को आगरा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को घसीटने और मारपीट की घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है।ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन(Aisma) दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से अब आक्रामक मूड में है।
बुधवार को एस्मा की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव पर फैसला होते ही सभी मंडलों में कैंडल मार्च निकालने की तैयारी होने लगी।
मुरादाबाद में एस्मा के मंडल सचिव कुंवर सिंह नौटियाल ने बताया कि आगरा की घटना शर्मनाक है।दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है। कार्रवाई न होने से गुरुवार को मंडल के स्टेशनों पर बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर एसोसिएशन कैंडल मार्च निकालेंगी। मुरादाबाद स्टेशन पर भी स्टेशन मास्टर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे। कार्यवाही न होने तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा।
