लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब में धूमधाम हुआ आयोजन
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ में चाइना बाजार स्थित यूपी प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।प्रेस क्लब में केक काटकर जन्मदिन मनाया और मो. जान तुर्की के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर यूपी प्रेस क्लब के महामंत्री देवराज, महामहिम राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर समरवीर सिंह, शाह आलम,फोटोग्राफर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मुकीम,वरिष्ठ पत्रकार गणेश गुप्ता, संतोष कुमार,मो. तारिक फारूखी,शरीफ अहमद मौलाना,आजाद मेमोरियल एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल कुद्दूस हाशमी,अब्दुल रऊफ पाशा, हाफिज मोहम्मद नासिर, अजय कुमार समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
