युवा शिवसेना विद्यार्थी सेना ने इस्तीफे पर मनाई खुशी
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को दी बधाई, बांटे लड्डू
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर शिवसेना ने खुशी मनाई।शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के आवास पर युवा शिवसेना विद्यार्थीसेना के पदाधिकारी ने ‘जय भवानी जय भवानी’ ‘शिवाजी महाराज साहब ठाकरे’ के चरणों में वंदन किया। शिवसेना ने इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया और खुशी मनाते हुए जिला प्रमुख को बधाई दीं। और लड्डू खिलाए।
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आंदोलनकारी छात्रों की जीत माना। जिला प्रमुख ने छात्रों की मांग की कि हर परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा दिया जाए। जिला प्रमुख ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही व छात्रों पर झूठे मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की।जिला प्रमुख ने छात्रों की मांग को स्वीकार करने की बात कहते हुए केंद्र सरकार से अविलंब पूरा करने की मांग भी की।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,शिबू पांडे,मुदित उपाध्याय,मयंक सैनी,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप,तेजपाल सैनी,प्रदीप,सुरेश सैनी, नितेश,जीतू, जितेंद्र साहिल,भोला भाई समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
