टैक्स फेडरेशन में उठे टैक्स प्रेक्टिस समेत अन्य समस्याओं के बिन्दु
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा भी मौजूद
फेडरेशन अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की शंकाओं का किया समाधान
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज

।मुरादाबाद। शनिवार को जोनल टैक्स फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।इस मौके पर अधिवक्ताओं ने टैक्स प्रेक्टिस समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की।इस मौके पर अधिवक्ताओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
रामगंगा विहार में एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन,लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के संस्थापक चेयरमैन गुफरान माजिद रहे।
उन्होंने सभी सदस्यों को फेडरेशन के गठन व उद्देश्यों को विस्तार से रखा।फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट, जहीर मलिक, महासचिव क्षितिज शर्मा, उपाध्यक्ष पर हसनपुर से दीपक अग्रवाल, रामपुर से एडवोकेट आशीष काणथानिया, मुरादाबाद से एडवोकेट सैय्यद अशरफ अली,मो. यूसुफ व अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष उदित अग्रवाल, संयुक्त सचिव विनीत वर्मा व बहजोई से राहुल वार्ष्णेय के अलावा कार्यकारिणी सदस्य मुरादाबाद से मनुज कुमार भारद्वाज, विशाल जोशी, अनस खान, बिलारी से अशरफ अली, बहजोई से इंद्रेश कुमार, मुरादाबाद से अंकित गुप्ता, सऊद खान, तौहीद अहमद, जुहैब सुल्तान, मो. नईम, मो. सुहैब,सुनील कुमार, मो० बिलाल मलिक, मो. इमाद चुने गए।जबकि मीडिया प्रभारी मुरादाबाद से गौरव गुप्ता को चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव क्षितिज शर्मा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं की जीएसटी व कर संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान अधिवक्ताओं को टैक्स प्रैक्टिस (Tax Practice) के क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तमाम मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
1-सेंट्रल जीएसटी रजिस्ट्रेशन में तकनीकी व प्रशासनिक कठिनाइयाँ-वैट (VAT) के पुराने व लंबित मामलों में जटिलताएं। 2-आयकर (Income Tax) से संबंधित प्रक्रियात्मक समस्याएं-
समारोह में फेडरेशन के अध्यक्ष ज़हीर मलिक (अधिवक्ता) ने समस्याएं सुनी और शंकाओं का समाधान किया। अध्यक्ष जहीर मलिक ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। इन समस्याओं को लेकर फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलेगा।जिससे समस्याओं का समाधान निकल सकें।
इस दौरान समारोह में फेडरेशन के वरिष्ठ वकील,पदाधिकारी,बड़ी संख्या में अधिवक्ता व एवं गणमान्य नागरिक रहे।
