शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कैंडल मार्च विजय मार्च में बदला
कांग्रेसियों ने शहर भर विजय मार्च निकाल बांटीं मिठाइयां
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कांग्रेस का कैंडल मार्च विजय मार्च में बदल गया।इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेसियों ने शहर में विजय मार्च निकाला और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
शनिवार को कांग्रेस की जिला व शहर संगठनों ने विजय मार्च निकाला।जिला जेल,गुरहट्टी कार्यालय,गंज बाजार, टाउन हॉल होते हुए चौमुखा पुल कार्यालय तक रास्ते में मिठाई व फूल बांटें और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पेपर लीक से जान गवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि भी दीं। उन्होंने इसे छात्रों की जीत बताया।कहा कि जब तक छात्रों का संघर्ष चलेगा। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता एकता द्वार पर इकट्ठा हुए।वैसे कार्यक्रम केंडल मार्च निकालने का था लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से यह विजय मार्च में बदल गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक होने के चलते अवसाद में जान गंवाने वाले छात्र छात्राओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सीधे केंद्र सरकार को दोषी ठहराया गया। साथ ही दिल्ली में विरोध जताने पर लाठियां बरसाने के लिये सरकारी तंत्र की आलोचना भी की। कांग्रेसियों ने 36 दिनों के संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर मिठाई व फूल बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष की विजय बताया। संकल्प लिया कि जब तक छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा कांग्रेस कार्यकर्ता उनका अहिंसात्मक सहयोग करते रहेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कहा कि सरकार अपने गुंडों के सहारे शांतिपूर्ण संघर्ष को बदनाम करने का षडयंत्र रचने में जुटी है। लेकिन गांधी के अनुयायियों के आगे गोडसे की हिंसा अब नही चलने दी जाएगी। जुनैद कुरैशी ने कहा कि आज भी गांधी के अहिंसा के सिद्धांत के सामने सरकारी हिंसा बेअसर रही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के अलावा पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी,रिजवान कुरैशी,असलम खुर्शीद,जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक, आजम खां,नासिर सलमानी,मुनीर तुर्की, जाकिर हुसैन,इफ्तेखार कुरेशी,आफताब प्रधान,महबूब अली, अजय गोपाल रस्तोगी, रईसुल कलाम,अशरफ अली, मो अब्बास, अंजार हुसैन समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।
छह दिन बाद हटा पुलिस का पहरा
दिल्ली में छात्र आंदोलन शांत होते ही कांग्रेसियों ने विजय मार्च निकाला। वहीं देर रात जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की छह दिन से चल रहा पुलिस पहरा भी हट गया। रात 10 बजे पुलिस गारद को वापस बुला लिया गया।
