कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शामिल होने की संभावनाएं
चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में जनाधार बढ़ाने पर जोर
बागपत के पैतृक गांव में 5 अगस्त में होगा कार्यक्रम
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएंगी गतिविधि, प्रभारी की अनुशासन की चेतावनी
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। दिल्ली आंदोलन के बाद कांग्रेस का अगला फोकस वेस्ट यूपी पर है। बागपत में 5 अगस्त को पूर्व राज्यपाल सतपाल के पुण्यतिथि कार्यक्रम होगा।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की कांग्रेस ने व्यापक तैयारी कर रही है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली में नेताओं को बागपत आने का भी न्योता दिया गया। हालांकि राहुल गांधी के आने को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होगी। कांग्रेस प्रभारी ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला-शहर अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया।
प्रदेश प्रभारी ने अगस्त से संगठन को गतिशील बनाने के साथ ही विस चुनाव को लेकर तैयारियों पर जोर दिया।नेतृत्व ने संगठन में निष्क्रिय रहने वाले नेताओं पर भी लगाम कसने को कहा।

कांग्रेस के नए यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक की पुण्यतिथि कार्यक्रम की जानकारी साझा की। बागपत में उनके गांव में 5 अगस्त को होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जुटेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।इसी को देखते हुए कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम को विस्तार देने में जुटे हैं।
दिल्ली बुलाए गए जिला व शहर अध्यक्षों को भी बागपत कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र में संगठन विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत देगी।पार्टी जानकारों का मानना है कि पार्टी वेस्ट यूपी में विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में भी संगठन को भी विस्तार देने के लिए सक्रियता बढ़ाएगी।
मुरादाबाद में कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक का कहना है कि चुनिंदा नेताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी भी जिला व शहर अध्यक्ष ने दी। नेताओं के अन्य दलों के साथ बैठक में शामिल होने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।इस पर प्रभारी ने प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। इसके अलावा कोई भी मोर्चा प्रकोष्ठ अब मूल संगठन की सहमति के कार्यक्रम नहीं करेगा। पार्टी इसे अनुशासनहीनता मानेगी।
