रामपुर प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्व की एंट्री, छात्रों से करेंगे वार्ता
सोमवार को रामपुर पहुंचे अध्यक्ष अजय राय
प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम व अन्य नेता मंगलवार को,जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर भी कल रामपुर में होंगे शामिल
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश का लगातार विरोध हो रहा है।कांग्रेस अब रामपुर में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को खुला कांग्रेस समर्थन देगी।कांग्रेस नेतृत्व मंगलवार को जौहर यूनिवर्सिटी के आंदोलनकारियों से मिलेगा। इस मुलाकात से पहले सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से रामपुर पहुंच गए। जबकि कल प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम समेत अन्य नेता धरने पर बैठे आंदोलनकारियों से मिलेंगे।
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी में भवनों को अवैध मानते हुए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए।इससे सपा में नाराजगी है।प्रकरण में सपा ने कड़ा विरोध जता रहीं हैं। प्रकरण में रामपुर में सपा विधायकों के अलावा आठ सासंदों के प्रतिनिधिमंडल ने जौहर यूनिवर्सिटी तोड़ने का विरोध जताया।
दिल्ली छात्र आंदोलन के बाद तीखे तेवरों में आई कांग्रेस अब इस प्रकरण में भी खुले तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी के संग आईं हैं। नेतृत्व ने यूनिवर्सिटी प्रकरण में विरोध जताएंगी। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम,राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम नेता धरना स्थल पर पहुंचेंगे। और आंदोलनकारियों से मिलेंगे। इस दौरान मुरादाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर समेत अन्य नेता भी रामपुर में प्रतिनिधि मंडल में शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण में प्रदेश नेतृत्व आंदोलनकारियों से मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार को रामपुर पहुंच गए।रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह प्रभारी और नेता धरने पर आंदोलनकारियों से मिलेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर में एक घंटे से ज्यादा रुकेंगे। और बातचीत कर वापस चले जाएंगे।
