मुरादाबाद मंडलायुक्त ने विवि मामले में दीं राहत
मंगलवार को न्यायालयों में कंडोलेंस के चलते आज हुई सुनवाई
अगली तारीख पर अब होगा कल फैसला
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। रामपुर में मो.अली जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को गिराने के आदेश पर फिलहाल रोक लग गई है।

सोमवार को केस में सुनवाई कर रहे मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगा दी।हालांकि इस मामले की सुनवाई मंगलवार को निर्धारित थी पर कल एक वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से शोक से (कंडोलेंस) के कारण आज सुनवाई की गई। सोमवार को मंडलायुक्त ने रामपुर प्रशासन की कार्यवाही को रोक दिया है।केस में अगली सुनवाई कल के बाद निर्धारित होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रामपुर प्राधिकरण ने आदेश को चुनौती दी गई थीं।मंडलायुक्त ने केस में सुनवाई के लिए 28 जुलाई निर्धारित की।अधिवक्ता के निधन के चलते कंडोलेंस हो गई।सोमवार को मंडलायुक्त ने इस मामले में सुनवाई कर विवि प्रशासन को राहत दीं। अब संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने व अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद ही निर्णय होगा।
दरअसल कुछ दिन पहले रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने जौहर विश्वविद्यालय में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम,1973 की धारा 27(1) के तहत ध्वस्ती करण आदेश दिए।विवि में 40 में से 38 भवनों को अवैध मानते हुए गिराने के आदेश दिए।
आदेश से रामपुर का सियासी पारा चढ़ गया।विवि परिसर के मुख्य गेट पर आंदोलनकारी छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। सपा समेत अन्य राजनीतिक दल,सामाजिक संगठनों ने भी ध्वस्तीकरण आदेश का विरोध करते हुए प्रदर्शन किए।सपा विधायक व सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई को अनुचित माना और रोकने की मांग की।
कार्रवाई पर रोक से विश्वविद्यालय प्रशासन व आंदोलनकारियों को फिलहाल राहत मिली है।प्रशासन की कार्रवाई भी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।
