राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलकर्मियों की लंबित मांगों का मुद्दा उठाया।यूनियन की स्टेशन शाखा में बीसीएम की बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में रेल आवासों को बेहतर बनाने से लेकर विभिन्न मांगों के जल्द समाधान पर जोर दिया।
रेलवे स्टेशन के सामने हुई बैठक में मंडल के मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन के नए लिंक को तत्का ल लागू कराने पर जोर दिया।इसके अलावा मेल एक्सप्रेस,पैसेंजर एवं गुड्स ट्रेन मैनेजरों के पदोन्नति, सभी ट्रेन मैनेजर्स के गुड्स एवं सीनियर गुड्स के 50-50% के अनुपात में रखने,सीआईटी लाइन को हटाने आदि की मांग की गई।
शाखा अध्यक्ष ने मांग की कि बुकिंग,पार्सल व रिजर्वेशन में सभी कर्मचारियों से रोस्टर के अनुसार ही ड्यूटी ली जाय और सभी को अवकाश व रेस्ट समय पर मिलें। बैठक में शाखा सचिव हितेश ने कहा कि आगामी बैंक चुनाव की भी साथी व्यापक तैयारी करें।
बैठक में जेएन सिंहृ,अम्बुज सिन्हा, नितिन शर्मा, संजय कुमार, हेमंत शर्मा, सुमन शाह के अलावा ट्रेन मैनेजर उमर फारुख अहमद,करन कुमार, नितिन कुमार, कमल पाल, ओविन्द्र सिंह, राहुल कुमार,नितिन मलिक, सोमवीर सिंह आदि रहे।
