यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने भाजपा पर साधा निशाना
मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में लगाए आरोप
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।कहा कि सरकार केवल छात्रों से नहीं बल्कि शिक्षण संस्थानों के हित में भी नहीं है। रामपुर जौहर विवि को तोड़ने को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा कि देश के शिक्षा व्यवस्था बचाने की जरुरत है।
मुरादाबाद आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता में सरकार पर सियासी हमले किए।प्रभारी ने सरकार पर जौहर विवि को तोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि यूनिवर्सिटी का जब निर्माण हुआ। तब विकास प्राधिकरण का अस्तित्व में नही था।अब निर्माण को अवैध बताकर तोड़ने के पीछे राजनीतिक कारण है। कहा कि जिस नाम से यूनिवर्सिटी बनी,वह स्वतंत्रता सैनानी थे। आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार को न कोर्ट पर भरोसा है न जांच एजेंसियों पर।

प्रभारी ने कहा कि सरकार ने एक ओर शिक्षा को महंगा किया वहीं स्कूल इसके राज में बंद हो रहे हैं। लिहाजा बच्चों के भविष्य को बचाने की जरुरत है।प्रभारी ने कहा कि छात्रों के संग खिलवाड़ करने वाले के इस्तीफा देने पर संसद में महिमा मंडित किया गया,शर्मनाक है। कहा कि राम के नाम पर सत्ता हथियाई। चंदा किया और अब चढ़ावे की भी चोरी कर ली।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गांव गांव जाकर पार्टी सभी लोगों से संवाद कर रही है।लोगों से मुद्दे आएंगे, संवाद के बाद जनता का घोषणा पत्र तैयार होगा।पंजाब में पेपर लीक मामले बोले कि देश में 154 बार पेपर लीक हुए। अलबत्ता जो दोषी है।उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरेशी, रिजवान कुरैशी, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अकरम खां, गंगाराम शर्मा, राजेश पाल,भयंकर सिंह बौद्ध,मरगूब आलम,दानिश क़ुरैशी, नजाकत ठेकेदार, पार्षद नदीम, भारतीय परवेज इस्लाम, शमीम खा, वसीम अहमद, विजयराज सैनी, आजम खां आदि रहे।
कांग्रेस प्रभारी ने कमिश्नर का जताया आभार
मुरादाबाद। मुरादाबाद में यूपी कांग्रेस प्रभारी ने मुरादाबाद आयुक्त का जौहर यूनिवर्सिटी मामले में भी आ भार जताया। कहा कि जिस तरह से विवि को तोड़ने की बात की गई। और अब उस पर कमिश्नर ने रोक दिया,उनका धन्यवाद है।कहा कि विवि से छात्र निकलते है।कर्मचारी,प्रोफेसर व छात्र किसी एक धर्म के नहीं है।
चुनाव में मजबूती से लड़ेंगे,सरकार बनाएंगे
मुरादाबाद। एक सवाल पर यूपी कांग्रेस प्रभारी बोले कि अगले विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। गठबंधन के सवाल पर बोले कि इस बार कांग्रेस मजबूती से लड़ेंगी। प्रभारी ने दोहराया कि पार्टी को बराबर का सम्मान, हिस्सेदारी व बराबर की सीटें चाहिए।
