मुरादाबाद से छह सदस्यीय भक्तों का दल मंगलवार को रवाना
30 जुलाई से शुरू होगी प्राकृतिक शिवलिंग की दर्शन यात्रा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। पवित्र सावन माह में भगवान शिव के स्वरुप के दर्शन के लिए अलग-अलग जगहों के श्रद्धालु निकल पड़े है।मुरादाबाद से युवाओं का छह सदस्यों की टीम किन्नौर कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 30 जुलाई से किन्नौर कैलाश यात्रा शुरू हो रहीं हैं।किन्नर कैलाश यात्रा के लिए छह सदस्यीय भक्तों की टोली मुरादाबाद से 28 जुलाई को रवाना हुईं। मुरादाबाद से अंबाला ट्रेन से होकर सदस्य सड़क मार्ग से होते हुए चले। लंबे सफर के बाद सदस्य कल भगवान शिव के दर्शन करेंगे।सदस्यों में एडवोकेट विशाल भारद्वाज,राहुल वर्मा,रोहित शर्मा, श्रेय गुप्ता,शंकर लाल व संजीव राज है।

यह भी जाने–
79 फीट ऊंचे पर्वत पर स्थित है प्राकृतिक शिवलिंग
मुरादाबाद। हिमाचल प्रदेश में स्थित किन्नौर जिले में भगवान शिव के पवित्र करीब 79 फीट ऊंचे प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालु यात्रा करते है। यात्रा तंगलिंग गांव से शुरू होकर गणेश पार्क व पार्वती कुंड से गुजरती है।
