कार्यालय में दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित
सामाजिक चेतना, कर्म, संस्कृति व संगठन के प्रतीक है दक्ष प्रजापति
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यू्ज। मुरादाबाद।
बुधवार को समाजवादी पार्टी ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुईं।
आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, आदर्श,सामाजिक योगदान व भारतीय संस्कृति में उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सपाइयों ने महाराजा दक्ष के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

सपा के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, कर्म, संस्कृति और संगठन के प्रतीक हैं।कहा कि किसी भी समाज में पहचान उसके महापुरुषों से होती है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय,भाईचारे व सभी वर्गों के सम्मान की विचारधारा पर चलती है।बोले कि जयंती मनाने का उद्देश्य महज औपचारिकता निभाना नहीं बल्कि त्याग व आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां व विचारधारा पहुंचाएं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अमित प्रजापति ने महाराजा दक्ष के जीवन से सामाजिक समरसता,श्रम के सम्मान व आपसी भाईचारे की सीख मिलती है।समाज तभी मजबूत बनेगा जब सभी वर्गों को समान अवसर, सम्मान व न्याय मिलेगा।
पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने व जनता की समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया।इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि महापुरुष के आदर्श को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महासचिव फुरकान, जयदेव प्रजापति, मनोज प्रजापति, गोविन्द, वेदप्रकाश सैनी, नौशाद पाशा, बीके सैनी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीरी गुल, वसीम कुरैशी, विक्रम सिंह यादव, प्रेम बाबू बाल्मीकि, लवी पाशा, हितेश यादव, सर्वेश प्रजापति, रेशमा परवीन, सरदार पाल, राकेश राठी, क़ायममुद्दीन सैफी, जिगरी मलिक, सुनील, रामपाल,नन्हें सिंह गौतम, मुकेश प्रजापति रहे।
