नवगठित उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन की हुई दूसरी बैठक
रेलवे में ग्रुप बी के ऑफीसर्स के सामने आवास समेत तमाम समस्याएं
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रेलवे में प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन के सामने तमाम समस्याएं है। इन समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफीसर्स एसोसिएशन (NRPOA) के गठन के बाद अधिकारियों ने दूसरी बैठक में समस्याओं को रखा गया।
बुधवार को एनआरपीओए की बैठक बुद्धि विहार के रेस्टोरेंट में हुई जहां एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बारी बारी से सभी समस्याओं व निराकरण पर विचार विमर्श किया गया।
संगठन ने निर्णय लिया कि पद व गरिमा के मुताबिक समस्याओं का निस्तारण जल्द न हुआ तो इसके लिए वह सीनियर अधिकारी से मिलेंगे। प्रमोटी ऑफीसर्स की बैठक में खासतौर से रेल आवास व कार्यालय का मुद्दा उठाया गया। बी ग्रुप के अधिकारियों को स्टाफ वाहन न होने से भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देर रात चली बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याओं के हल न होने पर शीघ्र ही संगठन इन बिन्दुओं को उठाएंगे। इस खास मौके पर डीएफएम (DFM)विपिन शुक्ला को विदाई समारोह पर भी चर्चा की गई।
बैठक में एनआरपीओए के कार्यकारी सचिव एके रस्तोगी, सचिव रामराज मीना,अध्यक्ष नवरत्न सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अंकित शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी व अधिकारी शामिल रहे।
