पार्टी सांसदों से मिले मुरादाबाद के शिव नेता
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुरादाबाद में शिव सेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने पार्टी सांसद अनिल देसाई,संजय राउत समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की। शिवसेना की ओर से सांसदों को सम्मान के बतौर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर शिवसेना सांसदों ने हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन की विस्तार से चर्चा की।
शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे व आदित्य ठाकरे द्वारा संभल में हरिहर मंदिर पर दर्शन करने के लिए मुक्ति अभियान आंदोलन चलाने की तैयारी की जा रही है।शिवसेना ने आंदोलन में हजारों शिव सैनिकों के पहुंचने को कहा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा द्वारा पूरी ताकत से मंदिर मुक्ति आंदोलन को गति देने के लिए मुक्त कराने का भी संकल्प लिया गया।

जिला प्रमुख ने कहा कि मंदिर मुक्ति आंदोलन में हजारों शिव सैनिक हिस्सा लेंगे।अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न राज्यों से शिव सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जुटेंगे। जिला प्रमुख ने सांसदों से मंदिर मुक्ति आंदोलन के लिए रणनीति पर विचार के लिए आभार भी जताया।
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में मंदिर मुक्ति आंदोलन को गति दी जाएगी। इसके लिए पूरी रूप-रेखा भी बनाई जा रही है।
