कचहरी में शिव सेना का प्रदर्शन,दर्ज हो मुकदमा
डीएम व एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शुक्रवार को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व आज सैकड़ों पीतल नगरी के लोगों ने डीएम व एसएसपी से धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । कहा कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी किया जाएं।
आरोप लगाया कि धोखाधड़ी व कमेटी के नाम पर लूट करने वाले राम किशोर व परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन करते हुए जिला प्रमुख, शिव सैनिक सेना व अन्य लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की।
कचहरी में प्रदर्शन के दौरान शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों के संग धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की जाएं।

कहा कि शिव सेना धोखाधड़ी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए लड़ाई लड़ेंगीं।
इस दौरान कार्यक्रम में शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, विशाल सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, आकाश सिंह, शिबू पांडे, महेन्द्र सिंह, करण पाल, सुनील कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र पासी,जीतू प्रजापति, पंकज पाल, रवि चौधरी, बादाम सिंह,नितेश आदि शामिल रहे।
