स्टेशन परिसर में स्थित पेड़ से लिपटा था तीन मीटर लंबा अजगर
वन विभाग के अजगर को पकड़कर काबू किया, मिलीं राहत
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अजगर मिलने से हड़कंप मचा गया।तीन मीटर लंबा अजगर रिजर्वेशन हॉल के पास खाली जगह पर स्थित पेड़ से लिपटा हुआ था। पेड़ पर अजगर को देखा तो परिसर में दहशत मच गई।रेलवे ने आनन फानन में वन विभाग को बुला लिया।विभाग ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को अपने साथ ले गई। घटना शुक्रवार सुबह की है।रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन हॉल की ओर स्थित पेड़ कुछ हलचल दिखाई दी। लोगों का ध्यान उस ओर गया।पेड़ पर करीब तीन लंबा अजगर ने पूरे पेड़ के ऊपर चढ़ा तो लोगों की सांसें थम गई।
टिकट काउंटर व स्टेशन के रास्ते में स्थित पेड़ पर अजगर की सूचना पर भीड़ लग गई। रिजर्वेशन हाँल व आसपास यात्री व लोगों का जमावड़ा बढ़ गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची रहीं।

इस दौरान यात्री सुरक्षित दूरी बनाकर अजगर को वीडियो भी बनाने लगे।पेड़ पर लिपटे अजगर को लोगो ने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया।सूचना पाकर रेल प्रशासन और आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई।
यात्रियों की सुरक्षा के चलते अधिकारियों ने पेड़ के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी।मौके पर पहुंची वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने का अभियान चलाया।

अजगर पेड़ की ऊंची शाखा में लिपटा था।इस कारण वन कर्मियों ने पेड़ पर चढ़कर अजगर पर काबू करना चाहा। काफी देर की मशक्कत के बाद विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ अजगर पर काबू जा सका।
मुरादाबाद के डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल का कहना है कि अजगर को समय रहते देखने पर वन विभाग की मदद से अजगर पर सुरक्षित काबू पा लिया गया।
