राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शुक्रवार को रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य डॉ. पवन कुमार जैन ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में स्टेशन पर सदस्य को यात्री सुविधाएं बंद एवं अव्यवस्थित मिलीं। सदस्य ने इसपर चिंता बताते हुए रेल प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की।
डीआरयूसीसी सदस्य ने पाया कि फुट ओवर ब्रिज पर लिफ्ट बंद मिलीं। इससे वरिष्ठ नागरिक, महिला व दिव्यांग जनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।एफओबी पर कोई साइनेज नहीं थीं।

डीआरयूसीसी सदस्य ने बताया कि इस दौरान एलईडी स्क्रीन बंद मिलीं।इससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पाई।यहीं नहीं स्वच्छता अभियान के तहत लगे प्लास्टिक बोतल क्रेशर भी निष्क्रिय थे।
निरीक्षण के दौरान पाया कि वेंडर एवं कैटरिंग स्टाफ यूनिफॉर्म में न होने से वैध या अवैध वेंडर की पहचान नहीं हो पा रहीं। यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला ‘जनता खाना’ किसी भी काउंटर पर उपलब्ध नहीं मिला।डॉ. जैन ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था को असंतोषजनक माना।
