अग्निकांड में बाल बाल बचे दो घरों के परिवार,पड़ोस भी सहमा
सामने घर में रह रही लड़की ने अपने पिता को जगाया,बचाव के परिवार ने ली पड़ोसी रिश्तेदार के घर शरण
पिता सचिन ने पार्किंग में बिताई रात, बुजुर्ग मां के लिए पुलिस बनी मददगार, उठाकर नीचे उतारा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। बुध बाजार में महाराजा होटल के पीछे देर रात लगी आग से स्वामी ही आसपास के लोग भी सिहर उठे। फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें गली के दूसरी ओर सामने घर तक पहुंच गई।आग को इस घर में रह रही मित्तल परिवार की बेटी सृष्टि ने देखा तो कांप गई।आनन फानन में पिता सचिन मित्तल को जगाया। सैनेट्री कारोबारी सचिन बताते है कि रात की लपटों ने सभी लोग सहम गए।बेटी की सूचना पर तत्काल उन्होंने मां शशि को जगाया। पर आग ने विकराल रुप ले लिया।

जैसे तैसे वह नीचे उतरे। मां को नीचे उतारने का प्रयास किया।पर बुजुर्ग होने से वह नीचे उतर पाई।इस पर वहां पहुंची पुलिस उनकी मददगार बनी।पुलिस कर्मी महिला को उतारने में सफल रहे। बेटी व मां पड़ोस में रह रहे अपने रिश्तेदार के घर पहुंची।जबकि वह पार्किंग में ही रुक गए।पार्किंग में ही उन्होंने पूरी रात बिताई। जबकि घर की दीवार पर फैली काली परतें आग की लपटों की गवाह बनीं है।

बताया कि मोमबत्ती कारोबारी अभिषेक अग्रवाल की फैक्ट्री कम शोरुम से आग लगने की शुरुआत हुई।आग फैक्ट्री की ऊपर की ओर से लगनी शुरु हुई। और नीचे फैलती चली गई। ऊपर तक पानी की बौछार करने में दमकल कर्मियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

गली में फैला है आग में पिघला मोम
मुरादाबाद। रात में लगी आग के बाद पिघला मोम अब पूरी गली में फैला हुआ है।जहां पैर पड़ते गरम तपिश का अहसास है।आग के बाद फैक्ट्री से सटी दीवारें भी घंटों बाद भी गरम है।अग्निकांड से फैक्ट्री में नुकसान को लेकर स्वामी अभिषेक अग्रवाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।उनका कहना है कि फैक्ट्री कहीं ओर है। यहां घर के साथ ही शोरुम बनाया हुआ है। मंजर देख वह व उनके परिवार को आने जाने वाले दिलासा दे रहे है।

फैक्ट्री में दस घंटे बाद बुझी आग,दीवारें तक गरम
मुरादाबाद। करीब आधी रात में मोमबत्ती फैक्ट्री में लगीं आग भयानक रूप ले चुकी थी। आग सुबह साढ़े नौ बजे ही बुझ सकीं। आग के बाद भारी तापमान से पिघला मोम गली में फैला हुआ है। यहां गलीं में पैर रखने में भी तपिश महसूस होती है।

आग के बाद सामान जलकर खाक हो गया। जेसीबी के जरिए पूरे मलबे को हटाकर साफ किया जा रहा है।
