हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड पर आज दोपहर की घटना
पेड़ गिरने से ओएचई लाइन से एक घंटे संचालन प्रभावित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शनिवार को हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड पर पेड़ गिरने से रेल यातायात बाधित हो गया।पेड़ रेललाइन पर गुजर रही ओएचई लाइनों पर गिरा। इससे वंदे भारत समेत बारह ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन सवा दो घ्ंटे लेट हो गई।सबसे ज्यादा राप्ती गंगा एक्सप्रेस 15002 करीब सवा तीन घंटे,लिंक एक्सप्रेस 2.40 घंटे लेट हो गई।करीब साढ़े तीन बजे ओएचई ठीक होने के बाद रेल संचालन चालू हो सका।ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड पर स्थित इक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास रेललाइन पर पेड़ गिरने से ओएचई टूट गई।इससे ऋषिकेश, देहरादून, योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा।रेलवे ने ओएचई लाइन को दुरुस्त कर दिया गया। करीब साढ़े तीन बजे रेललाइन बहाल हो गई।करीब दो घंटे बाद रेल संचालन को फिट करार दिया गया। सीनियर डीसीएम महेश यादव के कहना है कि ओएचई को ठीक करने और पेड़ हटाए जाने के बाद रेल संचालन बहाल हो सका। रेल संचालन बाधित होने के चलते करीब बारह ट्रेनें प्रभावित हुईं।
यह गाडि़यां हुई प्रभावित–
ट्रेन योगा एक्सप्रेस, वंदे भारत, नई दिल्ली- शताब्दी,राप्ती गंगा, लिंक एक्सप्रेस,चंदौसी-ऋषिकेश, नैनी जनशताब्दी, राप्ती गंगा, ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस व कुंभ एक्सप्रेस ट्रेनें 90 मिनट से 200 मिनट तक लेट हो गई।
