यात्रियों को प्लेटफार्मों पर चढ़ने व उतरने में मददगार बने स्वयं सेवक
रराजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।कांवड़ में श्रद्धालुओ व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्काउट एवं गाइड्स व सिविल डिफेंस की तैनाती की है। स्काउट्स व गाइड्स हरिद्वार समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सेवा में जुटे है।कांवड़ यात्रा मेला के चलते रेल प्रशासन ने जीआरपी व आरपीएफ के अलावा स्वयं सेवकों की मदद ली है।सावन में कल कल सावन का पहला सोमवार है।कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को हरिद्वार में कांवड़ियों के जल लेने व जलाभिषेक के चलते भारी भारी भीड़ जुटने की संभावना के चलते रेल प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधा के तमाम इंतजाम किए है।
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन के लिए उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स व सिविल डिफेंस की टीमों को सक्रिय कर स्टेशनों पर तैनात किया है।टीमें रेल अधिकारी व संबंधित विभागों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर सेवा कार्य में जुटी है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि स्काउट-गाइड व सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों की मददगार साबित हो रहे है। प्लेटफार्म पर चढ़ने व उतरने के अलावा बुजुर्ग,दिव्यांग,महिलाओं एवं जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर भी मुहैया करा रहे है।ऐसे लोगों को फुटओवर ब्रिज के जरिए भी सहायता पहुंचाई जा रही है।स्टेशनों पर ‘ मे आई हेल्प यू’ के सहायता केन्द्र के माध्यम से मार्गदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है।
सीनियर डीसीएम का कहना है कि यात्री दबाव व भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की लाइन बनाकर सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ाने एवं उतारने तथा स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित आवागमन बनाए रखने में भी इन टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यात्री सुविधा के लिए टीमों की सेवाएं निरंतर 24×7 जारी रहेंगी।
