रेल यूनियन में दूसरे दिन भी जश्न का माहौल
स्टेशन ब्रांच ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। एनआरएमयू के नए मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद,सहायक मंडल मंत्री पदाधिकारियों का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने नए पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाई और मिठाई बांटीं। मंडल में नरमू के नए अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के दूसरे स्वागत समारोह का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।
बुधवार को मंडल मंत्री राजेश चौबे के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद,सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र कुमार व सहायक मंडल मंत्री बीके वशिष्ठ का रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत आयोजित किया गया। विभिन्न रेल कर्मियों ने पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया और मिठाई बांटीं। समारोह में स्टेशन रेल कर्मियों में उत्साह देखा गया।युवा कर्मियों ने खुशी जाहिर की।
इस दौरान नरमू के मंडल उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट के अलावा नफीस खान, मोहित गुप्ता, आईवन एडिशन, विनेश ठाकुर, अनिल सोनी,दीपक, शुभम भंडारी, विनय पाल, निजाम अली,मुकेश कुमार चौबे, राहुल श्रीवास्तव, राकेश ममगई, दिनेश कुमार,संजय यादव, डीके शर्मा, तेजपाल समेत तमाम कर्मचारी रहे।
