श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण मुक्त हो मंदिर
अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम शिव सैनिकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया

मुरादाबाद। शिव सेना ने संभल के हरिहर मंदिर की पूर्ण रुप से मुक्तिा की मांग उठाई। साथ ही मांग की कि मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन की अनुमति मिलनी चाहिए।
बुधवार को शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध दर्शन-पूजन की मांग की। इस मौके पर शिव सैनिकों ने मुख्यममंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासन को सौपा।
बुधवार को शिव सेना के आह्वान पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिविल लाइंस में अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए और एक स्वर में संभल के हरिहर मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए मुक्त करने की मांग उठाई।

शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि मंदिर प्रत्येक हिंदू की आस्था,धार्मिक स्वतंत्रता एवं श्रद्धालुओं के अधिकारों से जुड़ा विषय है।यह अभियान उन सभी धर्मप्रेमी नागरिकों का है जो अपनी आस्था व धार्मिक अधिकारों के सम्मान के लिए आवाज़ उठाना चाहते हैं।
जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 25 वर्षों से हरिहर मंदिर की मुक्ति एवं श्रद्धालुओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत है।संकल्प है कि श्रद्धालुओं को निर्भय होकर दर्शन-पूजन का अधिकार मिले और हरिहर मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से सुलभ हो। कलेक्ट्रेट में शिव सेना व कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रुप से धरना दिया।बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा , कमल सिंह राव मुदित उपाध्याय,शिब्बू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश आर्यन, राजीव राठौर, तेजपाल सैनी, जीतू प्रजापति,राहुल कुमार राजपाल, विक्की कश्यप, महेश कुमार, विशाल सैनी, पंकज पाल, बादाम सिंह सैनी, अशोक सैनी, उमेश ठाकुर,शिबू, हरिया कुमार आदि रहे।
