स्थाई समाधान को जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन
वैज्ञानिक पद्धति व जैविक व्यवहार पर जोर
निगम व उद्यान विभाग बनाएगा कार्ययोजना
हिन्द लाइव न्यूज।राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। जिले में बंदरों की समस्या से निजात के लिए हल तलाशे गए है।बंदरों के स्थाई समाधान के लिए प्राकृतिक आवास विकसित होंगे।आवास रामगंगा के तटीय क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन होगा। बुधवार को डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आमजन को बंदरों से हो रही समस्या के समाधानों पर विचार विमर्श किया गया।
डीएम ने कहा कि बंदरों की समस्या का समाधान अस्थाई नहीं बल्कि दीर्घकालिक व वैज्ञानिक नजरिए किया जाना चाहिए।कहा कि वन विभाग व नगर निगम संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करें।डीएम ने रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधें व्यापक स्तर पर रोपित करने को कहा।बंदरों के लिए प्राकृतिक भोजन एवं आवास की व्यवस्था हो। ताकि बंदरों को प्राकृतिक परिवेश में स्थानांतरित किया जा सकें। डीएम ने बंदरों के संरक्षण व आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन करने के आदेश दिए। टास्क फोर्स में विभिन्न विभागीय अधिकारी के अलावा प्रकृति व वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ को शामिल होंगे। डीएम ने बंदरों की समस्या के लिए वैज्ञानिक पद्धति व उनके जैविक व्यवहार (Biological Behaviour) को ध्यान में रखें।बैठक में पशु अधिकार एवं वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय गौरी मउलेखी वर्चुअल से बैठक में जुड़ी।
विभिन्न राज्यों में बंदरों की समस्या के समाधान व प्राकृतिक आवास में स्थानांतरित करने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। डीएम ने मुरादाबाद में नगर निगम एवं वन विभाग को रामगंगा तटीय क्षेत्र में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र विकसित की संभावनाएं तलाशने को कहा
। तेंदुए की घटनाएं रोकने पर भी मंथन
जिले में विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए की घटनाओं को रोकने को लेकर भी समीक्षा की गई। डीएम ने तेंदुए की गतिविधियों वाले क्षेत्र में नगर पालिका व पंचायतों को केज ट्रेप (Cage Trap) की खरीदने के निर्देश दिए। ताकि वन्य जीवों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर आम लोगों की सुरक्षा की जा सकें।
इस मौके पर सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव,सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे समेत अधिकारी रहे।
