ट्रेन का अजमेर में नहीं होगा ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे में अजमेर -मदार रेलखंड में ब्लॉक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-मदार रेलखंड में रेल फाटक पर स्टील गर्डर की लांचिंग के चलते रेल यातायात बाधित रहेगा। काम के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है।ब्लॉक के चलते 9 अगस्त को ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 19610 बदले मार्ग से संचालित की जाएगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार अजमेर रेलखंड में रेलवे फाटक एलसी-44 पर गर्डर लांचिंग का काम होगा। काम के चलते रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया गया है। काम के चलते 9 अगस्त को योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 19610 ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन निर्धारित मार्ग मदार-अजमेर–आदर्शनगर की बजाय मदार–आदर्श नगर बाईपास लाइन के रास्ते चलाई जाएगी। जिसके चलते इस ट्रेन का अजमेर में ठहराव नहीं होगा।जबकि यात्री सुविधा के लिए ट्रेन का मदार व आदर्शनगर स्टेशनों पर 2-2 मिनट का विशेष ठहराव दिया जाएगा।
