सावन में कांवड़ मेले की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन
सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शुक्रवार शाम हरिद्वार पहुंचे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सावन में कांवड़ मेले के मद्देनजर रेलवे ने सहारनपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई।ट्रेन शुक्रवार की शाम को चलकर देर शाम हरिद्वार पहुंची।मुरादाबाद रेल प्रशासन ने कांवड़ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार सहारनपुर से ट्रेन शाम पौने छह बजे रवाना हुई।रेलवे के अनुसार सावन माह में कांवड़ यात्रा में कांवडि़यों की सुविधा के लिए अनारक्षित ट्रेन को रवाना किया गया।
सीनियर डीसीएम कहना है कि हरिद्वार के लिए ट्रेन 04558 को आज सहारनपुर से रवाना किया गया। ट्रेन सहारनपुर के बाद रुड़की,ज्वालापुर स्टेशनों पर रुकेंगी।ट्रेन सहारनपुर से ट्रेन हरिद्वार से चलकर सीधे पहुंची। एक फेरे की ट्रेन चलने से कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार पहुंचने में आसानी हुई।
जानकारों का कहना है कि सावन में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु और कांवड़िए शुक्रवार शाम को ही हरिद्वार पहुंच गए।
