अमृत भारत स्टेशन रुड़की के अलावा देवबंद,झबरेड़ा व हरिद्वार स्टेशनों का जायजा

हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया
मुरादाबाद। जनवरी,27 में लगने वाले अर्धकुंभ मेले को लेकर उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे ने जाएजा लिया।जीएम ने मेले की तैयारियां परखीं साथ ही कांवड़ मेले को लेकर भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को परखा।जीएम ने देवबंद से हरिद्वार तक विंडो ट्रेलिंग कर मुआयना भी किया।
शुक्रवार को हरिद्वार आए जीएम राजेश कुमार पांडे ने 2027 में शुरु होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियों का जाएजा लिया। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशनों के कामों की भी समीक्षा की। देवबंद पहुंचने पर जीएम का डीआरएम विनीता श्रीवास्तव मंडल अधिकारियों ने स्वागत किया।

विंडो ट्रेलिंग के जीएम ने रेल पथ की स्थिति, प्वाइंट,क्रॉसिंग, पुल,लेवल क्रासिंग,ओएचई, सिग्नल, से जुड़े विभिन्न पहलुओं, ट्रैक किनारे साफ सफाई समेत यात्री सुविधाओं का जाएजा लिया। झबरेड़ा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर आदि को देखा और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली।अमृत भारत योजना में पुनर्विकसित किए जा रहे रुड़की रेलवे स्टेशन को देखा।

उन्होंने स्टेशन डिजाइन, अन्य पुनर्विकास कार्यों की भी जानकारी ली। जीएम ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन देखा। प्लेटफॉर्म, अंडरपास, गुड्स शेड में चार-पहिया वाहनों की लोडिंग व्यवस्था का जाएजा लिया।
अर्द्ध कुंभ में भीड़ नियंत्रण व ट्रेन सेवाओं पर जोर

अर्धकुंभ-2027 के मद्देनजर हरिद्वार स्टेशन व आसपास विकसित होने वाले होल्डिंग एरिया,यात्री प्रबंधन व्यवस्थाएं भी देखीं।।इसके अलावा होल्डिंग एरिया की क्षमता, प्रवेश व निकासी द्वार,भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन निकासी, पेयजल आपूर्ति, बिजली, मेडिकल आदि विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से चर्चा की। जीएम ने अर्धकुंभ के दौरान रेल सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी मंथन किया।

हरिद्वार में जीएम ने कांवड़ मेला के चलते श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। जीएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म,वेटिंग हॉल,विंडो व आरक्षण काउंटर, एफओबी, ट्रेन इन्फोर्मेशन सिस्टम,पार्किग आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीआरएम के अलावा एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम महेश यादव समेत तमाम अधिकारी रहे।
