डीआरयूसीसी की रेल अधिकारियों के संग हुईं आँनलाइन बैठक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में रेल यात्रियों की समस्याएं गूंजी। इसी के साथ सदस्योंं ने पुराने मामलों में जवाब भी मांग लिया।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम महेश यादव के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक में रेल मंडल के यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं पर विचार विमर्श हुआ। डीआरयूसीसी सदस्य डॉ. पवन कुमार जैन ने दिसंबर 2025 की बैठक में उठाई समस्याओं पर कार्यवाही की जानकारी मांगी। बताया कि इस समस्या के बारे में अब तक सदस्यों को जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। अधिकारियों को बताया कि उन्होंने 31 जुलाई को मुरादाबाद स्टेशन के निरीक्षण के बाद समस्याओं की रिपोर्ट रेल अधिकारियों को भेजी गई।
डॉ. जैन ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर 4- 5 पर यात्रियों के लिए शौचालय एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।कोच पोजीशन डिस्प्ले बोर्ड भी ठीक नहीं है। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यालय पर वाशिंग लाइन न होने से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा।
डॉ. जैन ने मुरादाबाद-रामपुर -बरेली के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने पर जोर दिया। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर-लखनऊ 26503-04 का रामपुर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से मुरादाबाद में लगेज स्कैनर लगाने की मांग की।
इस दौरान डीआरएम,सीनियर डीसीएम के अलावा शरद प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, डॉ. हरेंद्र कुमार गर्ग, भानु मित्र शर्मा समेत मंडल के प्रमुख अधिकारी व डीआरयूसीसी सदस्य रहे।
