कांग्रेस में मिशन यूपी
स्थानीय स्तर पर सियासी मजबूती के लिए बैठकें,संगठन सृजन अभियान से शुरुआत
छह सचिवों के फेरबदल के बाद अब जिलों को परखने की बारी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। कांग्रेस ‘मिशन यूपी’ के लिए अब संगठन को पूरी तरह से दुरुस्त करने में जुटी है।यूपी में प्रभारी के बाद अब छह नए राष्ट्रीय सचिव में फेरबदल के बाद अब जमीनी हकीकत को भी खंगालने जा रही है। संगठन सृजन अभियान की बारीकी से समीक्षा होगी। हालांकि बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चले अभियान को गंभीरता से न लेने वाले संगठन या पदाधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
दिल्ली में एआईसीसी सचिवों को कड़े निर्देश के बाद कांग्रेस में जिला स्तरों पर भी नए सिरे से बदलाव की आहट है। कांग्रेस में नए बने सभी छह सचिवों को उनके क्षेत्रों का जिम्मा दे दिया गया।।वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य को कमान मिली है।
शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद अब बारी जिलों की है।स्थानीय स्तर पर इसकी शुरुआत कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के साथ शुरु हो रही है। मंगलवार को संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के दौर से होगी। जिला,शहर, ब्लॉक,न्याय व ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान कितना कारगर रहा। संगठनों की बारीकी से पड़ताल की होगी। कांग्रेस के कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।राष्ट्रीय स्तर के अलावा पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, बिजनौर के वरिष्ठ नेता सुधीर पाराशर समेत अन्य नेता संगठन को मथेंगे।
कांग्रेस नेता मानते हैं कि संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भी कड़े फैसले होंगे। कांग्रेस नेतृत्व स्थानीय बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर आने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार करेगा।
संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए AICC पर्यवेक्षक व कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम यहां आएंगे।मंगलवार को पर्यवेक्षक यहां कांग्रेस जनों से संवाद करेंगे।इसके बाद बारी बारी से संगठन की पड़ताल करेंगे।बड़े बदलाव के चलते कांग्रेसी भी सतर्क है। लिहाजा संगठन को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है।माना जा रहा है कि चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं की गंभीरता का अंदाजा लग सकता है कि किसी खामी को लेकर रद्दोबदल भी कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने बताया कि संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पर्यवेक्षक यहां अभियान व संगठन के अलावा चुनाव संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
