अर्द्धकुंभ मेले में व्यवस्थाएं जुटाने में विभाग सक्रिय,मांगे जा रहे सुझाव
भीड़ नियंत्रण पर फोकस, मेले को बेहतर बनाने की योजना
राज्य सरकार व संगठनों के संग रेलवे ने की बैठक
जनवरी,2027 में शुरु होगा हरिद्वार अर्द्धकुंभ, तैयारियों को अंतिम रुप
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। नए साल में हरिद्वार में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले से पहले रेलवे व राज्य सरकार संयुक्त रुप से जुटे है।हरिद्वार में मेले के दौरान जुटने वाली भीड़ से निपटने की जहां बड़ी चुनौती है। वहीं श्रद्धालु व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का बड़ा लक्ष्य है।इसके चलते रेल प्रशासन ने हरिद्वार में संस्थाओं व स्वयं सेवी संगठनों के संग बैठक कर सुझाव मांगे है।
जनवरी,27 से शुरु होने वाले अर्द्धकुंभ मेले में व्यवस्था ओ को लेकर रेलवे अभी से तैयारी कर रहा है।मेले में प्रमुख स्नान दिन व आने वाले श्रद्धालुओ को बेहतर सुविधाएं देने का खाका तैयार हो रहा है।
हरिद्वार में हुईं बैठक,मिले सुझावों पर अब मंथन
रविवार को इसी सिलसिले में मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव व राज्य सरकार के अलावा संगठन व संस्थाओं के अलावा शांतिकुंज के के प्रतिनिधियों बैठक में हिस्सा लिया।
इन संगठनों ने भीड़ के दौरान स्टेशन व परिसर को साफ सुथरा रखने, संगठनों के संग समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने व श्रमदान में सहयोग करने समेत अन्यम बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर सुझाव लिए गए। इस दौरान शंकर लाल शर्मा, शांति कुंज के सौरभ शर्मा समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद शांति कुंज के प्रतिनिधियों ने हरिद्वार स्टेशन पर यात्री सहायता व मानव सेवा के लिए अपने कर्मचारियों की सेवाएं देने के प्रस्ताव पर मंथन किया गया।
इन बिन्दुओं पर चर्चा-
हरिद्वार स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी बूथ, यात्रियों के आवागमन के लिए टैक्सी व ऑटो रिक्शा, जल सेवा में सहयोग, सरकुलेटिंग एरिया में यात्री सुविधा को गाइड बोर्ड, धर्मशालाओं के नाम, पते संपर्क नंबर बोर्ड पर सूचना।
