विधायक रितेश गुप्ता,जिला-शहर अध्यक्षों व कार्यकर्ता हुए शामिल
राजनैतिक गतिविधि-
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान में जिले के सोलह मंडलों में यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, एकता व देशप्रेम से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता,युवा, महिला और लोगों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता जताईं।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बुध बाजार पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”,“वंदे मातरम” व “अमर शहीदों को नमन” के जयघोष के साथ यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। प्रमुख मार्गों से होकर एकता द्वार, स्वतंत्रता सेनानी भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई।
जिले के 16 मंडलों अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं।यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिक,युवा, महिला व समाज सेवियों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति व देशप्रेम का माहौल बना रहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि तिरंगा भारत की राष्ट्रीय अस्मिता,एकता,अखंडता और हमारे अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष समेत 16 मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधियों का आभार जताया गया।
इस दौरान शहर विधायक रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंखधर, मीडिया प्रभारी संजय ढाका, गजेंद्र चौधरी,चकित चौधरी ,डॉ यशवीर सिंह, आदेश चौधरी, आशीष चौहान, अरुण पंडित,विक्की चौधरी,बृजेश लोधी,ज्योति वाल्मीकि,श्याम रुहेला,सुमित दिवाकर, विकास, अर्पित चौहान, अमन ठाकुर,ऋतिक,दिव्यांश बिश्नोई, विकास शर्मा,पारस शर्मा, अंकुश चौहान समेत कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
